युवाओं को जानना चाहिए लोकतंत्र का सचः विधानसभा अध्यक्ष तोमर

– युवा मोर्चा ने किया मॉक पार्लियामेंट का आयोजन

ग्वालियर। आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है। युवाओं को इस सच से अवगत होना जरूरी है। इससे वे लोकतंत्र की रक्षा के प्रति सजग रहेंगे। भाजपा युवा मोर्चा ऐसे आयोजनों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित कर रहा है। यह बात जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहीं।

विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है और आज का युवा मोर्चा आने वाली कल की भारतीय जनता पार्टी है। आज के युवा को हर प्रकार की बातों की समझ होना चाहिए, नहीं तो वह जब पूरी तरह खडे होंगे तो कहीं न कहीं अधूरे रह जाएंगे। इसलिए चाहे सामाजिक परिवेश हो, चाहे राजनैतिक परिवेश हो, चाहे आर्थिक परिवेश हो, चाहे आध्यात्मिक परिवेश हो, हर प्रकार के क्षेत्र की समझ इसी आयु में हम सबके अंदर आए, यह पूर्ण रूप से निर्माण होने वाले व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने कहा कि देश के इतिहास में कोई ऐसी घटना घटती है जिसे 50 वर्ष पूर्ण हो गए है। उसे याद करना बहुत जरूरी है और ये घटना कोई सामान्य घटना नहीं है। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने कहा कि युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को भारत की संसदीय कार्य प्रणाली से परिचित कराना और उन्हें आपातकाल जैसे लोकतंत्र विरोधी घटनाक्रमों की ऐतिहासिक सच्चाई से अवगत कराना है। 1975 में लगाए गए आपातकाल ने संविधान, मौलिक अधिकारों और स्वतंत्र पत्रकारिता तक को कुचल दिया था। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना और संविधान के प्रति सम्मान का भाव जागृत करना हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, अक्षय बंसल, प्रदेश मंत्री हरीश यादव, विनोद शर्मा, सोनू परमार, बेताल कुशवाह, विक्रांत कुशवाह आदि मौजूद थे।

Next Post

विज्ञान महाविद्यालय में उद्यमी भारत-बदलता भारत पर सेमीनार आयोजित

Sat Jun 28 , 2025
ग्वालियर। शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में एनसीसी आर्मी विंग इकाई द्वारा ‘‘उद्यमी भारत-बदलता भारत‘‘ के अंतर्गत एक सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में उद्यमी भारत, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम के बारे में विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीपीएस जादौन ने दी। सेमीनार में अनमोल श्रीवास्तव ने एनसीसी केडिट्स […]

You May Like