भोपाल, 01 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मंत्री ने आम बजट को विकसित भारत के पथ का मील का पत्थर बताया है।
डॉ मिश्रा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गरीब, मध्यम वर्ग कि चिंता करने वाला यह बजट यथार्थ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्द्ध भारत के विजन का एक दस्तावेज है। बजट में सभी वर्ग के हितों को संरक्षित किया गया है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने इस बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और महिला वर्ग के उत्थान के लिए सरकार के संकल्प को दोहराया है। दूरदर्शी और सर्वसमावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण जी बधाई के पात्र है।
उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग की चिंता कर गरीब, महिला, किसान और नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ मध्यम वर्ग को राहत पहुंचाते हुए 12 लाख तक की आय पर इनकम टैक्स में छूट दी गई है, वही फसलों की उपज बढ़ाने हेतु प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना का शुभारंभ कर किसानों को लाभ पहुंचाकर किसान को समृद्ध करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्ण आशा व विश्वास हैं कि यह बजट विकसित व समृद्ध भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
