भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शूटआउट में अर्जेंटीना को 2-0 से हराया

रोसारियो (अर्जेंटीना) 28 मई (वार्ता) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में नियमित समय में स्कोर 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटाआउट में मेजबान अर्जेंटीना को 2-0 से हराया।

आज यहां खेले गये मुकाबले में भारत के लिए कनिका ने (44वें) मिनट में एकमात्र गोल किया, जबकि लालरिनपुई और लालथंतलुंगी ने शूटआउट में गोल दाग कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

अर्जेंटीना की मिलग्रोस डेल वैले ने (10वें) मिनट पहले क्वार्टर में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर में कनिका के 44वें मिनट से गोलकर स्कोर 1-1 से बराबरी पर लाकर टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। निर्धारित समय में स्कोर बराबरी पर रहने पर मैच में परिणाम के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।

शूटआउट में गोलकीपर और कप्तान निधि ने अंतर पैदा किया और लगातार चार गोल बचाकर मेजबान टीम को बाहर कर दिया। लालरिनपुई और लालथंतलुंगी ने एक-एक गोल दागकर भारत को जीत दिलाई।

भारत शुक्रवार को चिली के खिलाफ मैदान में उतरेगा।

 

Next Post

शेयर बाजार में गिरावट जारी

Wed May 28 , 2025
मुंबई, 28 मई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आर्थिक और गैर-आर्थिक मुद्दों पर टिप्पणियाें से निवेश धारणा प्रभावित होने से आज घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 307.61 अंक का गाेता लगाकर 81,244.02 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज […]

You May Like