नगर पालिका विवाद पर जारी है पार्षदों का धरना

विदिशा। नगर पालिका की खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्षदों का धरना आज 18वें दिन भी जारी रहा। पार्षदों का कहना है कि अब तक कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नहीं जानी।

शहर के विकास को लेकर पार्षदों ने कुल 12 मांगें रखी थीं, लेकिन अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने एक पंपलेट छपवाया है, जिसमें 10 प्रमुख मांगें शामिल की गई हैं।

पार्षदों ने बताया कि वे यह पंपलेट लेकर शहर के लोगों और वरिष्ठ नेताओं के घर-घर जाएंगे और इन मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर करवाएंगे। पार्षदों ने कहा कि यह जनसमर्थन अभियान शहर के विकास कार्यों को गति दिलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

 

Next Post

DGs/IGs कॉन्फ्रेंस: सुरक्षा के नए एजेंडे पर मंथन, MP DGP मकवाना ने पेश किया विजन 2047 का रोडमैप

Sun Nov 30 , 2025
भोपाल। देश की आंतरिक सुरक्षा और बदलते समय की चुनौतियों के बीच रायपुर में चल रहा DGs/IGs सम्मेलन दूसरे दिन नए मुकाम पर पहुँचा, जब सुबह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा में हिस्सा लिया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी […]

You May Like