27 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

दमोह। दमोह देहात थाना क्षेत्र के धनगौर चौकी सागर नाका निवासी 27 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सोमवार सुबह मिलते ही सागर नाका चौकी से प्रधान आरक्षक अजय पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। मृतक की पहचान प्रताप पिता मुन्नालाल सिंह लोधी उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगा।

Next Post

तेज हवा-आंधी से बीएसएनल टॉवर टूटकर अधर में लटका काफी समय से बंद पड़ा था टॉवर

Mon Jun 1 , 2026
मक्सी। मक्सी के समीपस्थ ग्राम सिरोलिया में रविवार दोपहर करीब 3 बजे तेज हवा और आंधी के चलते बीएसएनएल का टॉवर टूटकर अधर में लटक गया। अचानक टॉवर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर झूलने लगा, जिससे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के […]

You May Like