तेज हवा-आंधी से बीएसएनल टॉवर टूटकर अधर में लटका काफी समय से बंद पड़ा था टॉवर

मक्सी। मक्सी के समीपस्थ ग्राम सिरोलिया में रविवार दोपहर करीब 3 बजे तेज हवा और आंधी के चलते बीएसएनएल का टॉवर टूटकर अधर में लटक गया। अचानक टॉवर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर झूलने लगा, जिससे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और जनहानि टल गई।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में स्थापित बीएसएनएल टॉवर काफी समय से बंद पड़ा हुआ था। सोमवार को चली तेज हवा और आंधी के कारण टॉवर का एक हिस्सा टूट गया और अधर में लटक गया। टॉवर के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में भय का माहौल बन गया।

घटना के दौरान तेज आंधी के कारण गांव के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक-दो मकानों की गैलरी क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी के घायल होने अथवा जनहानि की सूचना नहीं मिली थी।

Next Post

कोतवाली में गुंडा निगरानी बदमाशों की लगी क्लास, अपराधियों को पुलिस की सख्त चेतावनी

Mon Jun 1 , 2026
दमोह. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक हरिराम पांडे व कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार ने कोतवाली क्षेत्र के गुंडा निगरानी बदमाशों की बैठक लेकर सख्त हिदायत दी. बैठक में अपराध में लिप्त रहने वाले तत्वों को स्पष्ट चेतावनी देते […]

You May Like