समुद्र से शिखर तक: माउंट मुकुट फतह के लिए रवाना हुई भारतीय तटरक्षक की टीम

देहरादून। भारतीय तटरक्षक (Indian Coast Guard) की पर्वतारोहण टीम ने समुद्र से हिमालय की ऊंचाइयों तक असाधारण साहस और मानवीय क्षमता की परीक्षा लेने वाले अभियान की शुरुआत की है। तटरक्षक के महानिदेशक परमेश शिवमणि ने उत्तराखंड की 7,242 मीटर ऊंची माउंट मुकुट चोटी के लिए ‘तट से पर्वत’ अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

19 सदस्यीय टीम के लिए यह अभियान गहन उच्च हिमालयी प्रशिक्षण का अंतिम चरण है। टीम का लक्ष्य माउंट मुकुट पर सफल चढ़ाई के जरिए वर्ष 2027 में तटरक्षक की स्वर्ण जयंती के अवसर पर माउंट एवरेस्ट फतह के ऐतिहासिक प्रयास के लिए खुद को तैयार करना है।

Next Post

मां चामुंडा टेकरी पर हो रहे सौंदर्यीकरण के लिए जिलाधीश का संतों ने किया सम्मान

Tue Sep 15 , 2026
देवास। मां चामुंडा टेकरी के सौंदर्यीकरण कार्य को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलेक्टर ऋतुराज सिंह का संतों एवं मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा सम्मान किया गया। संत रामनारायण महाराज, संत पूर्णानंद जी महाराज, ब्रह्मकुमारी बहन प्रेमलता दीदी एवं पूर्व सीसीएफ एके जोशी के आतिथ्य में कलेक्टर सिंह […]

You May Like