इंदौर:परदेशीपुरा क्षेत्र में लिफ्ट नहीं देने की बात पर एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.गौरी नगर में रहने वाले पवन ने पुलिस को बताया कि रात अपनी मोटरसाइकिल से गौरी नगर से तेजाजी नगर की ओर जा रहा था.
सफेद मंदिर के पास परदेशीपुरा पहुंचते ही एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी. फरियादी द्वारा मोटरसाइकिल नहीं रोकने पर आरोपी ने अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया. फरियादी ने जब विरोध किया तो आरोपी ने हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की और दाहिने हाथ की उंगली पकड़कर मरोड़ दी, जिससे उसे चोट आई. घटना के बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी अमन निवासी अजय बाग कॉलोनी मूसा खेड़ी इंदौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
