दतिया में आज कई इलाकों में बिजली काटी, 16 से अधिक फीडरों पर दोपहर 3 बजे तक के लिए बिजली बंद

दतिया: बिजली कंपनी आज दतिया के ग्रामीण इलाकों में मरम्मत का काम कर रही है। इस दौरान 16 से ज्यादा फीडरों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।
कंपनी के मुताबिक गोराघाट, भदोना और बेहरूका सब स्टेशन के सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद कर दी गई है।

इसके अलावा बीकर आबादी-2, परासरी आबादी, सिलोरी आबादी, खोदन आबादी, लमकना आबादी, बड़ौनकला आबादी, बरगांय आबादी, बसई आबादी, बगेदरी आबादी, धीरपुरा आबादी, नयाखेड़ा आबादी और हतलई आबादी फीडर में भी बिजली नहीं है।कामद पंप फीडर, बड़ौनकला पंप फीडर और बेहरूका पंप फीडर के इलाकों में दोपहर 2 बजे तक के लिए बिजली काट दी गई है। बारिश के बीच बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Next Post

इंदौर में भावनात्मक आयोजन: BSF जवानों को बांधी राखियाँ

Sat Jul 26 , 2025
इंदौर:देश की सीमाओं की चौकसी में 24 घंटे मुस्तैद रहने वाले बीएसएफ के जवानों के साथ शहर की बहनों ने रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही आत्मीयता और सम्मान के साथ मनाया. मौका था सहायक प्रशिक्षण केंद्र, बीएसएफ इंदौर में आयोजित एक विशेष रक्षाबंधन समारोह का, जिसमें ‘उमंग महिला परिषद’ की […]

You May Like