अन्नदाता पर बरसी आसमानी आफत, तबाह हुई फसलों का विधायक भीमावद ने किया निरीक्षण

शाजापुर/ मोहन बडोदिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को हुई ओलावृष्टि के बाद बुधवार को खेतों का नजारा बर्बादी का मंजर बयां कर रहा था. किसानों के अरमानों पर ओलावृष्टि व आंधी बारिश ने मानो पानी फेर दिया. ओलों की मार से चना, मसूर, गेहूं, संतरा सहित अन्य फसलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. इधर बुधवार को मौसम कुछ खुला लेकिन ठंडी हवा चलती रही. किसानों का कहना है कि फसल से काफी उम्मीदें थी लेकिन प्राकृतिक आपदा ने हमारे पेट पर कुठाराघात किया है. किसान शासन से शीघ्र मुआवजे और राहत की मांग कर रहे हैं.

इधर प्राकृतिक आपदा के बाद प्रशासन भी अलर्ट नजर आया है. प्रशासन ने किसानों से फसल नुकसानी की शिकायत दर्ज कराने की अपील की है. इधर ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों का विधायक अरुण भीमावद ने निरीक्षण किया, उन्होंने तहसीलदार को सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए. इस बार वर्षाकाल में काफी कम वर्षा हुई, इसके चलते नहरों के माध्यम से पानी नहीं दिया जा सका. जिन किसानों के पास पानी की व्यवस्था थी उन्होंने काफी उम्मीदों से गेहूं आदि रबी फसलों की बुवाई की. वहीं जिन किसानों के पास पानी की व्यवस्था नहीं थी उन्होंने कांटा चना आदि फसल बोई. फसल खेतों में लहलहाती नजर आ रही थी. लेकिन मंगलवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि व वर्षा ने खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया. खेतों में खड़ी लहलहाती गेहूं फसल देखते ही देखते प्राकृतिक आपदा के चलते आड़ी पड़ गई. तो वहीं संतरे की फसल भी ओलावृष्टि से प्रभावित हुई है. क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन और जनप्रतिनियों से अति शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है. बुधवार को क्षेत्र के अनेक खेतों में बर्बादी का मंजर नजर आया. किसान प्रकृति के इस तांडव के सामने बेबस नजर आ रहे थे. इधर मौसम विभाग ने शुक्रवार एवं शनिवार को बादल छाने और हलकी बारिश की संभावना जताई है.

 

प्रदेश सरकार किसानों के साथ: भीमावद

 

विधायक भीमावद ने तहसीलदार मुकेश कुमार गुप्ता को निर्देशित किया कि क्षेत्र के सभी प्रभावित गांवों में फसल क्षति का तत्काल सर्वे कर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए तथा विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र कलेक्टर को भेजी जाए, जिससे किसानों को शासन की ओर से राहत मिल सके. निरीक्षण के दौरान विधायक ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे चिंता न करें, मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के साथ खड़े हैं. सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी. इस मौके पर जिला महामंत्री रायसिंह मालवीय मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, महामंत्री महेश भारती, गिरिराज सोनी, संदीप पाटीदार, नंदकिशोर पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, पुखराज पटेल, बाबूलाल शर्मा, मनीष प्रजापति, रामचंद्र सूर्यवंशी, जुगल पाटीदार सहित क्षेत्र के कई किसान उपस्थित थे.

 

विधायक अरूण भीमावद ने किया ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण

 

मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में तेज आंधी, तूफान के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी. फसल पकने की अवस्था में नुकसान होने से किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है. ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी मिलते ही बुधवार शाम क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद प्रभावित गांवों ग्राम फरतखेड़ी, मोहना पहुंचे. उन्होंने किसानों के खेतों में जाकर नष्ट हुई फसलों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद किसानों से चर्चा की. खेतों में गिरी फसलें और संतरे की भारी टूट फूट देखकर विधायक ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

 

यह करें पीडि़त किसान बंधु…

 

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले के समस्त किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि जिनकी भी फसल प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से प्रभावित हुई है वे होने वाले फसल नुकसान की जानकारी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत भारतीय फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 या व्हाटसऐप चैट नंबर 7065514447 या फिर क्रॉप इंश्युअरेंस ऐप के माध्यम से भी 72 घंटे के अंतराल में अनिवार्य रूप शिकायत दर्ज कराए. उन्होंने जिले के किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि शिकायत दर्ज करते समय लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों जिनमें किसान की फसल बीमा पॉलिसी नंबर, किसान का आधार कार्ड, किसान का सर्वे नंबर एवं किसान का केसीसी खाता नंबर साथ रखें.

Next Post

विस्फोटक बरामदगी मामला: चालक अरबाज गिरफ्तार, मुख्य सरगना इमरान समेत 5 अन्य के नाम आए सामने

Wed Jan 28 , 2026
खंडवा। शहर में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामदगी मामले में पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। थाना प्रभारी प्रवीण आर्या ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अब तक चालक अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक और सख्त पूछताछ […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।