
खंडवा। शहर में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामदगी मामले में पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। थाना प्रभारी प्रवीण आर्या ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अब तक चालक अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक और सख्त पूछताछ में अरबाज ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी चालक ने पुलिस को बताया कि इस पूरे अवैध कारोबार का मुख्य मास्टरमाइंड इमरान है। पूछताछ में इमरान के अलावा पांच अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की अब पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। एसपी ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 10,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीमें अब मुख्य आरोपी इमरान और सामने आए अन्य पांच संदिग्धों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
