बिजावर में ‘एक बगिया मां के नाम’ कार्यक्रम का शुभारंभ

छतरपुर।बिजावर क्षेत्र में पर्यावरण और संस्कारों का अनूठा संगम देखने को मिला, जब बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने ग्राम लखनगुवां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “एक बगिया मां के नाम” कार्यक्रम का लोकार्पण किया। त इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ स्नेह, त्याग और मूल्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यालय परिसर को हरियाली से भरना है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने शिक्षकों व छात्रों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। हर पौधे को “माँ के आशीर्वाद का प्रतीक” मानते हुए बच्चों से कहा गया कि वे इन पौधों की देखभाल उसी प्रकार करें, जैसे एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। इस पहल का मकसद केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, जिम्मेदारी और प्रकृति प्रेम की भावना जागृत करना है।

विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि माँ जीवन की पहली गुरु होती है और यह बगिया उन्हें समर्पित एक जीवंत स्मृति बनेगी। विद्यालय परिवार ने भी इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Next Post

मेरा जब कर्तव्य से जुड़ता है, जीवन ऊंचा उठता है: मुनि प्रमाणसागर

Sun Oct 19 , 2025
भोपाल। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर के प्रभावक शिष्य मुनि प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि मेरा यदि कर्तव्य से जुड़ता है, तो जीवन उच्चता को प्राप्त होता है, परंतु यदि अहंकार से जुड़ता है तो जीवन तहस-नहस हो जाता है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति मेरा-तेरा की भावना से ऊपर उठकर […]

You May Like