बिना अनुमति संचालित बारात घरों को किया सील

रीवा। निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम रीवा द्वारा अनाधिकृत रूप से संचालित मैरिज गार्डनों के विरुद्ध कार्यवाही अभियान चलाया गया. इसी क्रम में 27 जनवरी को कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में जोन क्रमांक 4 अंतर्गत बिना अनुमति संचालित बारात घरों पर नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2 बारात घरों पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई. निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम द्वारा कुल 5 बारात घरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 2 बारात घरों जिनमें श्री युग मैरिज गार्डन एवं सिद्धविनायक मैरिज गार्डन को सील किया गया. वहीं 2 बारात घर संचालकों को तत्काल आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, जबकि 1 बारात घर को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुपालन संबंधी नोटिस जारी की गई. इस कार्रवाई में जोनल अधिकारी सिद्धार्थ सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी नीलेश चतुर्वेदी सहित नगर निगम का अमला उपस्थित रहा. अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे शहर में अवैध रूप से संचालित बारात घरों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके एवं सभी बारात घर शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे.

Next Post

कलेक्टर का 'ऑन द स्पॉट' एक्शन: शाहगढ़ के पटवारी निलंबित, प्रभारी तहसीलदार को नोटिस

Tue Jan 27 , 2026
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर ने शाहगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शासकीय कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं प्रभारी तहसीलदार को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर […]

You May Like