
इंदौर।नगर निगम की रिपोर्ट में 6.63 लाख फर्जी समग्र ID मिलने के खुलासे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, पूर्व पार्षद दिलीप कौशल और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वर्मा ने कहा कि फर्जी ID के जरिए करोड़ों रुपये की सरकारी योजनाओं में घोटाला हुआ है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों पर FIR दर्ज की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी 13 हजार से ज्यादा फर्जी ID के जरिए 2.60 लाख फर्जी मतदाता हटाए जा चुके हैं। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। कौशल ने कहा कि KYC के नाम पर असली नागरिकों की ID भी बंद कर दी गई हैं, जिससे वे परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में संभागायुक्त, कलेक्टर और निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
