हार्दिक पंड्या के शतक पर भारी पड़ा अमन मोखाड़े का नाबाद शतक

राजकोट, 03 जनवरी (वार्ता) ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के तूफानी शतक पर अमन मोखाडे (नाबाद 150) का शतक पड़ा भारी और विदर्भ ने 41.4 ओवरों में एक विकेट पर 296 का स्कोर कर मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम किया। 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ के लिए अथर्व तायडे और अमन मोखाडे की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए महज 15.5 ओवरों में पहले विकेट लिए 127 रन जोड़े। महेश पिठिया ने अथर्व तायडे को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। तायडे ने 53 गेंदों में सात चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 65 रनों की पारी खेली। वहीं अमन मोखाड़े ने 121 गेंदों में 17 चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 150 रन बनाये। ध्रुव शौरी ने 76 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाये। इससे पहले आज यहां ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ 92 गेंदों में 11 छक्कों की मदद से 133 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेलते हुए जहां अपनी टीम बड़ौदा को 293 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टॉस जीतकर विदर्भ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने विदर्भ के गेंदबाजी आक्रमण के आगे लगातार विकेट गंवाये। एक समय 19.1 ओवर में बड़ौदा ने 71 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिये थे। अमित हरिराम पासी (शून्य) और नित्य पंड्या (15) को नचिकेत भूटे ने आउट किया। प्रियांशु मोलिया (16), अतीत सेठ (21) और जितेश शर्मा (नौ) रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये हार्दिक पंड्या ने कप्तान क्रुणाल पंड्या के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरते हुए छठे विकेट के लिए 65 रन जोड़े।

31वें ओवर में पार्थ रेखड़े ने क्रुणाल पंड्या (23) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद 37वें ओवर में विष्णु सोलंकी भी 26 रन बनाकर पार्थ रेखड़े का शिकार बन गये। इस दौरान हार्दिक ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 92 गेंदों में आठ चौके और 11 छक्के उड़ाते हुए (133) रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 46वें ओवर में यश ठाकुर ने आउट किया। बड़ौदा ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 293 रनों का स्कोर बनाया। महेश पिठिया (18) और करण उमट्ट 13 रन बनाकर नाबाद रहे। विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने चार विकेट लिये। नचिकेत भूटे और पार्थ रेखड़े को दो-दो विकेट मिले। प्रफुल हिंगे ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

गिल कप्तान के तौर पर बरकरार, ऋषभ पंत और मोहमद सिराज की वनडे टीम में वापसी

Sat Jan 3 , 2026
मुंबई, 03 जनवरी (वार्ता) स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए कप्तान के तौर पर बरकरार रखा गया है जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और विकेटकीपर रिषभ पंत की शनिवार को घोषित भारतीय टीम में वापसी हुई हैं। न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ आगामी […]

You May Like