कलेक्टर की दो टूक,योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं


समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सिंगरौली । कलेक्टर अंकित अस्थाना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों, शासन की योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-सीमा के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करें तथा शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें। राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नामांतरण, बटंवारा एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा स्वामित्व योजना के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोटवारों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही करने तथा कोटवारों के साथ समन्वय स्थापित कर राजस्व संबंधी कार्यों का प्रभावी संपादन सुनिश्चित करने को कहा। न्यायालयीन प्रकरणों में एक सप्ताह के भीतर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने-अपने अनुविभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला अधिकारी मौजूद रहे।

.....

Next Post

शाह ने फडणवीस और शिंदे के साथ बंद कमरे में की रणनीतिक बैठक

Mon Nov 16 , 2026
पुणे, 16 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुणे के एक होटल में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बंद कमरे में उच्च-स्तरीय बैठक की। इससे पहले रविवार को श्री फडणवीस की श्री शाह से हुई मुलाकात के बाद श्री शिंदे […]

You May Like