शहर के कुएं-बावड़ी होंगे संरक्षित

जल संवर्धन और संरक्षण हमारी प्राथमिकता-आयुक्त

इंदौर: नगर निगम आयुक्त ने आज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर के कुएं बावड़ी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कुएं बावड़ी की सफ़ाई और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए.निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने आज मुख्यमंत्री के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर के ऐतिहासिक जल स्त्रोत कुएं और बावड़ियों के संरक्षण को लेकर दौरा किया.

निगम आयुक्त वर्मा ने तिलक पथ, नारायण बाग, पोलो ग्राउंड, सदर बाजार, किला मैदान स्थित गड़ी हनुमान, खड़े गणेश रोड कमला नेहरू नगर तथा अन्य क्षेत्रों में स्थित प्राचीन कुएं – बावड़ियों को मौके पर जाकर देखा। अधिकारियों को उनके संरक्षण, सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, क्षेत्रीय पार्षद सुरेश टाकलकर, अधीक्षण यंत्री विवेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी सुमित अस्थाना, लक्ष्मीकांत वाजपेई, झोनल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

गहराई तक सफाई करें
आयुक्त ने कहा कि जल संवर्धन और जल संरक्षण नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं. प्राचीन जल स्त्रोत हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों का हिस्सा हैं. इनका संरक्षण केवल पर्यावरणीय दृष्टिकोण के अलावा शहर की सांस्कृतिक पहचान के लिए भी अनिवार्य है. इस दौरान आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी बावड़ियों एवं कुओं की गहराई तक सफाई करें. चारों ओर सुरक्षा दीवारों एवं रेलिंग का निर्माण कर सौंदर्यीकरण किया जाएं.

Next Post

मोदी ने श्रीलंका की विश्व विजेता टीम से की मुलाकात

Sun Apr 6 , 2025
कोलंबो (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पड़ोसी देश श्रीलंका के अपने संक्षिप्त दौरे में 1996 की वनडे क्रिकेट विश्व विजेता टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। श्री मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुये लिखा “ क्रिकेट से जुड़ें। 1996 की श्रीलंकाई क्रिकेट […]

You May Like