सिंगरौली : नपानि की आयुक्त सविता प्रधान ने राजीव चैक से इंद्रा चैक तक निर्माणाधीन मॉडल रोड के डामरीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। वहीं आयुक्त ने सड़क के डिवाइडर के बीच दिखाई दे रहे गैप को कम करने के निर्देशित किया।आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में निर्धारित तकनीकी मापदंडों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने सड़क की निर्धारित मोटाई सुनिश्चित करने तथा डामरीकरण में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सड़क की मजबूती एवं गुणवत्ता बनी रहे। साथ ही, डामर का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य लगातार जारी रहे और सामग्री की कमी के कारण कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा गुणवत्ता संबंधी सभी तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देशित किया। आयुक्त ने निर्देशित किया कि मॉडल रोड का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री अरविंद मडराई सहित अन्य मौजूद रहे।
