निगमायुक्त ने उपयंत्री की वेतन वृद्धि रोकी

जबलपुर: नगर निगम जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब कार्यवाही शुरू हो गई है। इसी क्रम में सी.एम. हैल्पलाइन के कार्यों में कोताही बरतने और अनुशासनहीनता दिखाने पर संभाग क्रमांक 15 सुहागी के उपयंत्री राज नारायण सराफ के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई है।जानकारी के अनुसार निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार द्वारा सी.एम. हैल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी।

इस महत्वपूर्ण बैठक से उपयंत्री राज नारायण सराफ बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे। विभागीय कार्यों के प्रति इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त ने तत्काल प्रभाव से उपयंत्री की एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं: निगमायुक्त
निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाली सी.एम. हैल्पलाइन योजना में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करना प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का नैतिक एवं शासकीय दायित्व है।

Next Post

विधानसभा में स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

Sat Dec 20 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की जयंती के अवसर पर शनिवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं विधायक रामेश्वर शर्मा, उप […]

You May Like