सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपीएटी पर्चियों की 100 फीसदी गिनती की याचिका की खारिज

नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने भारत चुनाव आयोग को इलेक्ट्रॉनिक गिनती के अलावा वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) पर्चियों की 100 फीसदी हाथों से एक-एक कर गिनती करने का निर्देश देने की मांग को लेकर पेश याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया।

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि इसी तरह के मुद्दों को उठाते हुए एक विस्तृत निर्णय पारित किया गया है और इसे बार-बार नहीं उठाया जा सकता।

इस विषय पर दिल्ली उच्च न्यायालय के 12 अगस्त, 2024 के फैसले के खिलाफ हंस राज जैन द्वारा दायर याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया। पीठ ने कहा कि वह इस मुद्दे पर उच्च न्यायालय के फैसले में हस्तक्षेप करने के लिए उत्सुक नहीं है।

याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए पीठ ने कहा, “हमें (दिल्ली उच्च न्यायालय के) विवादित फैसले में हस्तक्षेप करने का कोई अच्छा आधार नहीं मिला। विशेष अनुमति याचिका खारिज की जाती है।”

Next Post

मध्यप्रदेश में दुग्ध सहकारिता के माध्यम से बढ़ेगी किसानों की आय: यादव

Mon Apr 7 , 2025
भोपाल, 07 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकार से समृद्धि के विजन के अंतर्गत मध्यप्रदेश एक महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने दुग्ध संघों और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) के मध्य सहकार्यता अनुबंध (कोलेबोरेशन एग्रीमेंट) […]

You May Like