2 जून से केन्या में आयोजित होगी एशियन लीजेंड्स लीग

नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) हाल ही में एक आयोजन के दौरान एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 2 जून 2026 से केन्या के नैरोबी स्थित प्रसिद्ध जिमखाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले सीजन को मिली शानदार सफलता को देखते हुए लीग इस बार और भी बड़े स्तर पर वापसी करने जा रही है। 20 ओवर के प्रारूप में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 19 हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें विभिन्न एशियाई देशों के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एक मंच पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।कम समय में ही दुनिया के सबसे रोमांचक लीजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंट में शुमार इस लीग को प्रशंसक “रिटायर्ड खिलाड़ियों का एशिया कप” भी कहते हैं।

टूर्नामेंट का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला 6 जून को इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर पूरे एशिया के प्रशंसक अभी से ही माहौल बनाने में लगे हुए हैं। एशियन लीजेंड्स लीग सीजन 2 में एशिया के विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली इंडियन रॉयल्स, पाकिस्तान पैंथर्स, श्रीलंकन लायंस, अफगानिस्तान पठान्स, बांग्लादेश टाइगर्स और रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स जैसी फ्रेंचाइजी टीमें शामिल होंगी। लीग अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस टूर्नामेंट में केवल एशियाई देशों को ही भाग लेने की अनुमति होगी, जिससे यह प्रतियोगिता एशियाई क्रिकेट की विरासत, जुनून और प्रतिद्वंद्विता का सच्चा उत्सव बनेगी। सीजन 2 में श्रीलंकाई दिग्गज तिषारा परेरा, तिलकरत्ने दिलशान के अलावा ऋषि धवन, मोहित शर्मा, असगर अफगान, दनुष्का गुणथिलका, नमन ओझा, शाकिब अल हसन सहित कई दिग्गज क्रिकेटर मैदान में नजर आ सकते हैं। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट का दुनियाभर में प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

.....

Next Post

बोलीविया में विरोध प्रदर्शनों से हड़कंप, अमेरिका ने 'तख्तापलट' की चेतावनी दी

Thu May 21 , 2026
ला पाज़, 21 मई (वार्ता) बोलीविया में सड़कों को अवरुद्ध कर तथा राजधानी ला पाज़ के मध्य क्षेत्र को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष का केंद्र बना देने वाले विरोध प्रदर्शन दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गये हैं। इस बीच, अमेरिका ने इन घटनाओं को राष्ट्रपति रोड्रिगो पाज़ परेरा […]

You May Like