तिरुवनंतपुरम, 02 मार्च (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे।
उपराष्ट्रपति यहां भारतीय विचारकेंद्रम द्वारा आयोजित चौथे पी. परमेश्वरन स्मृति में अपना व्याख्यान देंगे।
इस कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, भारतीय विचारकेंद्रम के निदेशक आर संजयन और अध्यक्ष सीवी जयमणि शामिल होंगे।
