इंजीनियरों से किया ध्यानाकर्षण प्रदर्शन 

जबलपुर: पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर विद्युत इंजीनियरों द्वारा मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पत्रोपाधी अभियंता संघ द्वारा प्रदेश भर में ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन का आयोजन कर मुख्यमंत्री व उर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन स्थानीय अधिकारियों को सौंपे गये। जबलपुर में बिजली कंपनियों के मुख्यालय शक्तिभवन के गेट के समक्ष यह प्रदर्शन किया गया।

पत्रोपाधि अभियंता संघ के महासचिव इंजीनियर जी के वैष्णव ने बताया की मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की सेवाओं में 30 से 35 वर्ष की सेवा होने के बाद भी जूनियर इंजीनियरों को एक भी पदोन्नती नहीं दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर सहायक यंत्री के पद पर नियुक्त अभियंताओं को सेवाकाल में चार पदोन्नति देकर कार्यपालक निदेशक बनाया जा रहा है।

इस असमानता को तत्काल दूर करने के लिये वरिष्ठ जेई को कार्यपालन यंत्री बनाया जाए. सहायक यंत्री का एंट्री का लेवल समाप्त कर सहायक यंत्री के पदों को शत प्रतिशत पदोन्नति से भरा जाए। इन्हीं सब मांगों को लेकर जबलपुर में डीके चतुर्वेदी के नेतृत्व ध्यान आकर्षण प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में जीतेन्द्र वर्मा, नृपेन्द्र सिंह आदि इंजीनियरों ने भी अपने अपने जिलों में सभा संबोधित की।

Next Post

हरियाली अमावस्या पर शहर में हुए विविध आयोजन

Mon Jul 28 , 2025
जबलपुर: श्रावण मास की हरियाली तीज के अवसर पर शहर की महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक धरोहर के साथ पर्व को धूमधाम से मनाया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और कॉलोनियों में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर झूला झूला, लोकगीत गाए और पारंपरिक व्यंजन बनाकर पर्व की खुशियाँ […]

You May Like

Play sound