भाजपा के लोकतंत्र खत्म करने वाले षड्यंत्र का होगा विरोध

इंदौर: कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में पार्टी का 140 वा स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने लोकतंत्र खत्म करने के षडयंत्र का विरोध करने का संकल्प लिया. साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया गया.स्थापना दिवस पर सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव ने कांग्रेस पार्टी का झंडा बदलने के साथ सलामी दी. देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का 140 वें स्थापना दिवस गांधी भवन में शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे एवं जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े की अध्यक्षता में मनाया गया.

इस दौरान वरिष्ठ नेताओं को गांधी अवार्ड से सम्मानित किया गया. स्थापना दिवस समारोह में नेताओं ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सत्ता की लालच नहीं है लेकिन देश में एकता एवं भाईचारा रहना सबसे ज्यादा जरूरी है. हिंदू,मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धर्म के लोग एक साथ मिलजुल कर रहे है. इस देश को मजबूत बनाएं।

यह आज के दिन कांग्रेस पार्टी का प्रण है. वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने की साजिश रची गई है, उसे कभी पूरा नहीं होने देंगे. भाजपा अब भारतीय मुद्रा से भी गांधी जी के नाम को हटाने की साजिश रच रही है. इसके बाद मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा रीना बौरासी सेतिया,पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं राजेश चौकसे के मुख्य आतिथ्य में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया गया.

कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण पाठक,राजा चौकसे,मुकेश ठाकुर,इम्तियाज बेलिम, जय हार्डिया, अमित पटेल, राजू भदौरिया,प्रहलाद महावर,दौलत पटेल,मृणाल पंत, जौहर मानपुरवाला सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष ,मोर्चा संगठन , पार्षद एव कांग्रेस जन उपस्थित थे. संचालन संजय बाकलीवाल और आभार शैलेश गर्ग ने माना. इस मौके पर सभी कांग्रेस सदस्यों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया.

वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान
स्थापना दिवस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अर्चना जायसवाल, श्याम सुंदर यादव, सुधा मिश्रा, भारती टांक, साधना भंडारी, गीता देवी शास्त्री, ईश्वर जोशी, प्रकाश व्यास, उमाशंकर गायकवाड, जिले के कैलाश दत्त पांडे महू , श्याम सोनी सांवेर, रामेश्वर पटेल महू, शांतिलाल जाणी दूधिया, कैलाश भंडारी तिल्लौर राऊ, अब्दुल कलाम बेटमा देपालपुर, जगदीश भावसार, गौतमपुरा एवं यादव काका चौहान मानपुर का सम्मान किया गया.

Next Post

एनसीसी. कैडेट सविता का दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

Mon Dec 29 , 2025
सागर। सागर जिले के बी.टी. इन्स्टीट्यूट ऑफ एक्सीलैंस, महाविद्यालय मकरोनिया सागर की बी.ए.बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सविता का चयन (आरडीसी-2026) रिपब्लिक डे के लिए हुआ है। उनका यह चयन आर.डी.सी-2026, नई दिल्ली के लिए एडीशनल डायरेक्टर जनरल स्तर पर हुआ। यह चयन एनसीसी में सर्वोच्च और अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक उपलब्धि […]

You May Like