एनसीसी. कैडेट सविता का दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

सागर। सागर जिले के बी.टी. इन्स्टीट्यूट ऑफ एक्सीलैंस, महाविद्यालय मकरोनिया सागर की बी.ए.बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सविता का चयन (आरडीसी-2026) रिपब्लिक डे के लिए हुआ है। उनका यह चयन आर.डी.सी-2026, नई दिल्ली के लिए एडीशनल डायरेक्टर जनरल स्तर पर हुआ। यह चयन एनसीसी में सर्वोच्च और अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक उपलब्धि है। कैडेट सविता 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगी और अपने कॉलेज, सागर शहर एवं 7 एम.पी. गर्ल्स एनसीसी बटालियन, सागर का प्रतिनिधित्व करेंगी।सविता की इस उपलब्धि पर बीटी ग्रुप के चेयरमेन संतोष जैन, मार्गदर्शक प्रो. सुबोध जैन, डायरेक्टर संदीप जैन प्राचार्य डॉ. राजू टंडन, ए.एन.ओ. डॉ. वंदना तिवारी महाविद्यालय के समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं 7 एम.पी. गर्ल्स एनसीसी बटालियन के अधिकारियों एवं स्टाफ के द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की और कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम अनुशासन और समर्पित भाव का प्रतीक है। कैडेट सविता का यह चयन बी.टी.आई.ई. महाविद्यालय सागर की शैक्षणिक एवं सहपाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्टता तथा एनसीसी प्रशिक्षण प्रणाली की सशक्तता को दर्शाता है ।

 

Next Post

शादी के एक साल के भीतर विवाहिता ने खाया जहर, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Mon Dec 29 , 2025
इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद पति को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. लगातार पारिवारिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है.विजयनगर थाना […]

You May Like