शादी के एक साल के भीतर विवाहिता ने खाया जहर, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद पति को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. लगातार पारिवारिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है.विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि कालका माता मंदिर के पीछे रहने वाली 21 वर्षीय तमन्ना यादव ने 15 नवंबर को चूहामार दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी.

जांच में सामने आया कि तमन्ना की शादी 2 दिसंबर 2024 को राहुल यादव के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गए थे. पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आए कि छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़ों और घरेलू क्लेश के चलते तमन्ना मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी. परिजनों ने पुलिस का बताया कि उसे लगातार प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी. घटना वाले दिन भी घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद तमन्ना ने चूहामार दवा खा ली थी तबीयत बिगड़ने पर उसने खुद पति को इसकी जानकारी दी.

इसके बाद राहुल यादव उसे तत्काल इलाज के लिए देवास नाका स्थित विवेक मेमोरियल हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां उसे भर्ती कराया. डॉक्टरों ने कई घंटों तक इलाज किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और 15 नवंबर को तमन्ना की मौत हो गई. मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज किए और वैवाहिक जीवन से जुड़े साक्ष्य जुटाए. जांच में पति द्वारा की जा रही मानसिक प्रताड़ना की पुष्टि होने पर पुलिस ने राहुल यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

करणी सेना के काफिले को जावर जोड़ पर रोका

Mon Dec 29 , 2025
सीहोर। बीते रविवार को आष्टा तहसील मुख्यालय पर करणी सेना और वर्ग विशेष के बीच हुए विवाद के बाद मामला शांत नहीं हुआ है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा आष्टा में निषेधाज्ञा लागू की गई है. इसके बाद भी इंदौर से आ रहे करणी सैनिकों को पुलिस ने जावर […]

You May Like