सिंगोली पुलिस को मिली सफलता, 42 किलो अवैध मादक पदार्थ पिसा डोडाचूरा जप्त

सिंगोली। अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत सिंगोली पुलिस को 42 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी रोहित राठोर जावद के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 04 अप्रैल को वाहन चैकिंग हेतू ग्राम धोगवा राजस्थान सीमा पहुँचे जहाँ पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग बाद हमराह बल शासकीय वाहन के वापस थाना सिंगोली आते समय ग्राम धोगवा के यात्री प्रतिक्षालय के अन्दर दो व्यक्ति दोनो एक एक बैग हाथ में तथा एक एक पिठ्ठू बैग पीठ पर टांगे हुवे संदिग्ध अवस्था में खड़े थे पुलिस की गाड़ी व पुलिस को देखकर दोनो व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे। शंका होने पर शासकीय वाहन व फोर्स, पंचान की मदद से आरोपियो बलदेव सिंह व सुनील कुमार के कब्जे से 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा मादक पदार्थ जप्त कर बलदेव सिंह पिता ईश्वर सिंह जाति रायसिख सरदार उम्र 35 साल निवासी वार्ड न. 35 क्रङ्ख राठीखेड़ा तहसील थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान हालमुकाम पुलिस चौकी सुरेशिया के पास गुरुद्वारे का मकान हनुमानगढ़ राजस्थान, सुनील कुमार पिता हंसराज देवव्रत जाति जाट उम्र 24 साल निवासी लीलावती वार्ड न. 05 थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से जप्तशुदा अवैध पीसा मादक पदार्थ के स्त्रोतो के संबंध में पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

जप्त संपत्ती- 01. 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा मादक पदार्थ कीमती 634000 रूपये

02. एक वीवो कंपनी का ङ्घ25 ब्लैक कलर का एनड्राईड मोबाईल कीमति करीब 15,000 रूपये तथा एक वीवो कंपनी का ङ्घह्र2ञ्ज ग्रे कलर का एनड्राईड मोबाईल कीमति करीब 15,000 रूपये, कीमती 30000 रूपये

कुल कीमती 6640000

उक्त कार्य में थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

भाजपा सरकार में भारत का गौरव दुनिया में बढ़ा है- पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा

Sun Apr 5 , 2026
धार । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत धार नगर के भाजपा केसरीमल सेनापति मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को हुआ। शनिवार को उद्घाटन सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा वरिष्ठ नेता श्री विक्रम वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती धार विधानसभा क्षेत्र […]

You May Like