भाजपा सरकार में भारत का गौरव दुनिया में बढ़ा है- पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा

धार । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत धार नगर के भाजपा केसरीमल सेनापति मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को हुआ।

शनिवार को उद्घाटन सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा वरिष्ठ नेता श्री विक्रम वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती धार विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती नीना वर्मा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र सोनोने टोली संयोजक जिला महामंत्री राकेश पटेल मंचासीन रहे।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ आरंभ किया।

दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग में कुल 8 सत्र हुए। जिसमे विभिन्न विषय – पार्टी का इतिहास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, केंद्र सरकार की योजनाएं, राज्य सरकार की उपलब्धियां बूथ प्रबंधन और मन की बात कार्यक्रम, हमारी कार्य पद्धति, सोशल मीडिया, एआई, नमो व संगठन एप के बारे में पर वक्ता के रूप में श्री विक्रम वर्मा महंत निलेश भारती श्रीमती नीना वर्मा देवेंद्र सोनोने मनोज लधवे अंकित भावसार देवेंद्र पाटीदार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। सभी सत्रों में वर्ग गीत श्रीमती अल्पना जोशी ने गाया।

विभिन्न सत्रों के अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राखी राय भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा पूर्व पार्षद हुकुम लश्करी नव नियुक्त एल्डरमैन राजेश हारोड़ टोनी ठाकुर द्वारा की गई।

Next Post

जिपं सीईओ ने खिरवाह-बैरिहवा अमृत सरोवर का किया निरीक्षण 

Sun Apr 5 , 2026
सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में म.प्र. में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में आज रविवार को जिपं सीईओ जगदीश गोमे ने चितरंगी क्षेत्र के विभिन्न अमृत सरोवरों […]

You May Like