24 घंटे में नाबालिग को किया बरामद

शाहगंज। पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बालिका को बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. पुलिस से जानकारी के अनुसार 18 मई को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है . वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसडीओपी रवि शर्मा द्वारा अपहर्ता की तलाश हेतु थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम द्वारा अपहर्ता की पतारसी कर 24 घंटे के अंदर बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया. प्रकरण में आरोपी 20 वर्षीय बबलेश चौहान पिता स्व. शंकर सिंह चौहान निवासी बकतरा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा.

 

Next Post

ग्रामीण महिलाओं ने रैली निकालकर मांगा पेयजल

Wed May 20 , 2026
सीहोर। जल संकट को लेकर जिले के दर्जनों गांवों की महिलाएं खाली पानी के बर्तन औरगुलाब के फूल लेकर गांधीगिरी के अंदाज में पैदल रैली निकालते हुए राजधानी भोपाल पहुंचीं. भीषण 44 डिग्री तापमान और तेज धूप के बीच महिलाएं नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थीं. इस रैली में […]

You May Like