
ग्वालियर। एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूर्व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी सुमन ने मुलाकात की है। इमरती देवी ग्वालियर की राजनीति में कट्टर सिंधिया समर्थक मानी जाती हैं और सिंधिया के साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं थीं। बताया जा रहा है कि इमरती देवी ग्वालियर ग्रामीण भाजपा के अध्यक्ष पद की रेस में हैं।
