शिक्षक के पास 8 करोड़ की संपत्ति मिली

 

शिवपुरी में ईओडबल्यू को 52 प्लॉट, 21 दुकानों के दस्तावेज मिले

नवभारत न्यूज

शिवपुरी। ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर दो शिक्षकों पर कार्रवाई की। ईओडब्ल्यू की टीम ने शिवपुरी जिले के भौंती में प्राथमिक सहायक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के घर छापेमारी की है। भदौरिया और उनके परिजन के नाम पर 8 करोड़ की संपत्ति पता चली है।

ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया कि इसमें दुकानें, घर, कार, सोना-चांदी, ट्रक-ट्रैक्टर और भी अन्य संपत्ति शामिल है। भदौरिया भौंती थाने की जमीन पर कब्जे का केस तीन महीने पहले ही हारे हैं। उन्होंने जमीन को अपना बताते हुए कोर्ट में दावा किया था।

सहायक शिक्षक भदौरिया के घर से छापे में टीम को एक रिहाइशी मकान और 11 दुकानें, पिछोर रोड पर 10 दुकानें, 52 प्लॉट से संबंधित रजिस्ट्री के बारे में पता चला है।

ईओडब्ल्यू के मुताबिक सुरेश सिंह भदौरिया ने अपने सेवाकाल में लगभग 38 लाख 4 हजार रुपए वेतन के रूप में कमाए हैं। लेकिन, छापे में मिली संपत्तियों की अनुमानित कीमत 8 करोड़ 36 लाख 32 हजार 340 रुपए है। इस तरह उन्होंने अपनी वैध आय से 7 करोड़ 98 लाख 28 हजार 340 रुपए की अधिक संपत्ति अर्जित की है।

*छापे में 44 भू-अधिकार पुस्तिकाएं और 12 बैंक पासबुक मिली*

जानकारी के मुताबिक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया मूल रूप से भिंड जिले के रहने वाले हैं। कई साल पहले वह भौंती आकर बस गए थे। वे वर्ग तीन के शिक्षक है, जो कैडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। भदौरिया पिछोर के एक कद्दावर कांग्रेस नेता के करीबी हैं। टीचर बनने के पहले वे राशन की दुकान चलाते थे। फिर प्रॉपर्टी का काम भी करने लगे थे। भदौरिया पर एससी एक्ट समेत आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं।

Next Post

जमीन बंटवारे के लिए बुलाई पंचायत में फायरिंग, चार को गोलियों से भूना, एक की मौत

Wed Feb 5 , 2025
नवभारत न्यूज ग्वालियर। जिले में बुधवार को जमीन को लेकर परिवार के सदस्यों में जमकर खून खराबा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना तब हुई जब 60 करोड़ की जमीन […]

You May Like

मनोरंजन