नहर किनारे डिब्बे रख खोल ली शराब की दुकान

सतना: गांव में नहर के किनारे प्लास्टिक के डिब्बे रखकर देशी हाथ भट्ठी की महुआ शराब की बिक्री शुरू कर दी। मामले की सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने 60 लीटर शराब के साथ आरोपी को दबोच लिया।मैहर जिले के ताला थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धोबहट में नहर के किनारे एक व्यक्ति दो पीले व दो सफेद रंग के डिब्बों में हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना ताला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम समरजीत पटेल पिता मणिलोचन सिंह पटेल, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम धोबहट बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से चार प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 60 लीटर देशी हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 12 हजार रु आंकी गई। आरोपी को धारा 47 बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Next Post

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत 4 घायल

Tue May 12 , 2026
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत मेढ़ी झामर के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेढ़ी झामर के पास दो तेज […]

You May Like