19 हजार की रिश्वत लेते ग्राम रोजगार सहायक लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम तिनसी में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक दिलीप कुमार साहू को 19 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी मकान की एनओसी जारी कराने के बदले पहले 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था, जिसे बाद में 19 हजार रुपये पर तय किया गया। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने गोपनीय सत्यापन कराया और ग्राम पंचायत भवन में ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से पंचायत और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Next Post

खाद संकट और फसल खरीदी को लेकर कांग्रेस का हमला

Mon Jul 27 , 2026
भोपाल। प्रदेश में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया कि फसल खरीदी, उर्वरक उपलब्धता और कृषि कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही […]

You May Like