बारामती विमान हादसे में अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों की एक विमान हादसे में मौत हो गयी।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के एक शीर्ष अधिकारी ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि विमान में चालक दल के दो सदस्य और तीन यात्री सवार थे। रनवे पर उतरते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गयी। हादसे में सभी पांच सवारों की मौत हो गयी।

यह वीएसआर वेंचर्स का छोटा लीयरजेट विमान था। जानकारी के मुताबिक, विमान मुंबई से बारामती जा रहा था।

दुर्घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Next Post

केदारनाथ धाम में भारी हिमपात और शून्य से नीचे तापमान के बीच मुस्तैद सुरक्षा बल

Wed Jan 28 , 2026
देहरादून 28 जनवरी (वार्ता) उत्तराखण्ड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी के बीच बाबा केदार की नगरी ‘केदारनाथ’ पूरी तरह सफेद चादर से ढक चुकी है। धाम में वर्तमान में करीब तीन से चार फीट तक बर्फ जमा है और तापमान मानइस 16 डिग्री सेल्सियस से भी […]

You May Like