शाजापुर में शुरू होगा देश का पहला बोमा मिशन: हेलीकॉप्टर से पकड़े जाएंगे काले हिरण और नीलगाय

अजय वर्मा

शुजालपुर: जिले में काले हिरण और नीलगाय की बढ़ती संख्या से परेशान किसानों को राहत देने के लिए 15 अक्टूबर से बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका की बोमा पद्धति से इन वन्यजीवों को रेस्क्यू कर गांधीसागर अभ्यारण्य में शिफ्ट किया जाएगा. इस अनोखी तकनीक में हेलीकॉप्टर से झुंडों को हांककर बड़े पर्देनुमा घेरे में लाया जाता है और ट्रकों से सुरक्षित भेजा जाता है.

14 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से 15 से 17 विशेषज्ञों की टीम शुजालपुर पहुंचेगी. पहले चरण में कालापीपल क्षेत्र के इमलीखेड़ा, जेठड़ा और उमरसिंगी गांवों में कार्रवाई होगी. लगभग 20 हजार हिरणों और 2 हजार नीलगाय में से शुरुआती अभियान में 400 हिरण व 100 नीलगाय को पकड़ा जाएगा.

वन विभाग की टीमें ग्रामीणों से संवाद कर सहयोग की अपील कर रही हैं. विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने भी भीड़ न जुटाने और सूचना देने की अपील की है. डीएफओ हेमलता शाह के अनुसार, यह मिशन सफल रहा तो प्रदेश में वन्यजीव प्रबंधन का नया मॉडल साबित होगा.

Next Post

ग्वालियर मेला को खत्म करने की साजिश नहीं रुकी तो अनशन और आत्मदाह करेंगे मेला व्यापारी

Tue Oct 14 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल, संयोजक उमेश उप्पल, संयुक्त अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अनिल पुनियानी, सह संयुक्त अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष अनुज गुर्जर हरिकांत समाधिया ने संयुक्त वक्तव्य में मेला प्राधिकरण की रीति नीति और कामकाज के रंग ढंग पर तीखी नाराजगी […]

You May Like