आदिवासी समाज और जनता के अधिकारों के सवाल पर पीछे नही हटेगें: दिग्विजय

रीवा, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आदिवासी कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त अनिश्चित कालीन न्याय सत्याग्रह में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा.  उन्होने आदिवासी अधिकार, वन अधिकार कानून, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था, नर्सिंग कॉलेज, दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दे उठाते हुए सरकार को घेरा. उन्होने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति, जंगल, धरती, सूर्य और अग्नि को पूजने वाला समाज है.

सरकार नही मानी तो पूरे प्रदेश के आदिवासियों को लेकर बड़ा आंदोलन करेगें. पूर्व मुख्यमंत्री ने रीवा और सतना सहित प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने बच्चों की मौत के मामलों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने के बजाय मामलों को दबाने का प्रयास किया गया. उन्होंने सरकारी अस्पतालों में सफाई, दवाओं, चिकित्सकीय सेवाओं और प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाब मांगा. दिग्विजय सिंह ने संजय गांधी अस्पताल और श्याम शाह मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के प्रयासों से संजय गांधी अस्पताल के लिए बड़े स्तर पर स्वीकृतियां मिली थीं, लेकिन वर्तमान में अस्पताल की स्थिति को लेकर जनता में आक्रोश है.

नर्सिंग कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में प्रशिक्षित स्टाफ की कमी को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए. उन्होने स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ठेकेदारी करते थे, राजनीत उनके बस की नही है. उन्होने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से आंदोलन करेगी. लेकिन आदिवासी समाज और जनता के अधिकारों के सवाल पर पीछे नही हटेगी. आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामूटेकाम, जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, विधायक अभय मिश्रा, नारायण पट्टा, ओंकार सिंह मरकाम, राकेश मरकाम, महापौर अजय मिश्रा, शहर अशोक पटेल, रवि तिवारी, राजमणि पटेल गुरूमीत सिंह आदि मौजूद रहे.

जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की जरूरत है: अजय सिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल ने अपने चिर-परिचित बघेली अंदाज में भाजपा सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इतना जल्दी इस्तीफा नहीं देंगे और भाजपा भी अपने मालदार को नाराज नहीं करेगी.उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में हुए आंदोलन जैसा आंदोलन यहां भी हुआ तो शायद बात बन जाए और प्रधान जी की तरह शुक्ला जी की भी विदाई हो जाए. अजय सिंह ने कहा कि जो मंत्री और विधायक अपने गृह जिले के लोगों को व्यवस्थित स्वास्थ्य सुविधा नहीं दे सकता, वह प्रदेश की जनता के साथ कैसे न्याय करेगा.

Next Post

अनाधिकृत रूट से 200 टन कोयला परिवहन करते पांच टेलर जब्त

Mon Sep 7 , 2026
अनूपपुर, अवैध उत्खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए करीब 200 टन कोयला लदे पांच टेलर जब्त किए हैं। जांच में सभी वाहन निर्धारित मार्ग के बजाय अनाधिकृत रूट से कोयला परिवहन करते पाए गए। […]

You May Like