केदारनाथ धाम में भारी हिमपात और शून्य से नीचे तापमान के बीच मुस्तैद सुरक्षा बल

देहरादून 28 जनवरी (वार्ता) उत्तराखण्ड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी के बीच बाबा केदार की नगरी ‘केदारनाथ’ पूरी तरह सफेद चादर से ढक चुकी है। धाम में वर्तमान में करीब तीन से चार फीट तक बर्फ जमा है और तापमान मानइस 16 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर चुका है।

इसी तरह उत्तरकाशी और चमोली जनपदों में स्थित क्रमशः गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ में भी लगातार बर्फीली हवाएं चलने के साथ बर्फबारी समाचार लिखे जाने के समय भी जारी है।

केदारनाथ में इन विषम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। वे कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के बावजूद, जवान मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्त कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में 26 जनवरी के अवसर पर इन हिमवीरों ने भारी बर्फबारी के बीच तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट भक्ति का प्रदर्शन किया। मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भी, धाम की सुरक्षा और मास्टर प्लान के तहत हो रहे सरकारी संपत्तियों की निगरानी की जिम्मेदारी ये जवान बखूबी निभा रहे हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी ‘अलर्ट’ और हिमस्खलन (एवलांच) की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कहा है कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है। केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।

 

 

 

Next Post

70 वर्ष से अधिक आयु वालों के आयुष्मान कार्ड अनिवार्य, पंचायत स्तर पर अभियान

Wed Jan 28 , 2026
भोपाल: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वालों की अब खैर नहीं. इस बात के संकेत कलेक्टर ने स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिखाए. कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी शामिल हुए. इस बैठक में शिशु और मातृ स्वास्थ्य […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।