महिला की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी ने किया सुसाइड 

जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल ईदगाह के पास रविवार को गला रेत कर महिला की हत्या करने वाले आरोपी ने आत्महत्या कर ली है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है।

विदित हो कि लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल ईदगाह के पास आठ मार्च की सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला था। मृतिका की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। जिसकी गर्दन और पेट में चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। मृतिका की पहचान के लिए उसकी फोटो थानों में शेयर किया गया था बल्कि गुमशुदगी रिकॉर्ड भी खंगाले गए लेकिन पहचान नही हो पा रही थी। हालांकि गुरूवार को मृतिका की पहचान पल्लवी परिहार उर्फ सीता 30 वर्ष निवासी गढ़ा के रूप में हुई। मृतिका पति सुशील परिहार और दो बेटो तीन वर्ष, 6 वर्ष के साथ रहती थी । 6 मार्च को बिना बताये घर से निकली थी। जिसकी हत्या कर दी गई थी। जांच में यह बात सामने आई की मृतिका के अंकु बर्मन निवासी दीक्षितपुरा से प्रेम संबंध थे। पुलिस आरोपी की तलाश में थी ‌ इसी बीच आज सुबह मृतक की लाश माढ़ोताल तालाब के पास फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल कर रही है।

Next Post

कबाड़ वाहन में सो रहे बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

Sat Mar 14 , 2026
जबलपुर। सिहोरा के पुराना बस स्टैंड इलाके में खड़ी एक कबाड़ गाड़ी अचानक आग का गोला बन गई। हादसे के वक्त गाड़ी के भीतर सो रहे 50 वर्षीय बुजुर्ग को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और वे जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की […]

You May Like