इजरायली हमले में ईरानी सैन्य खुफिया प्रमुख की मौत

तेल अवीव/तेहरान, 14 जून (वार्ता) इजरायली सेना ने शुक्रवार को कहा कि इजरायली हमलों में ईरानी सैन्य खुफिया विभाग और आईआरजीसी की बैलिस्टिक मिसाइल इकाई के प्रमुख मारे गए।

आईडीएफ ने कहा कि इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ अभियान शुरू करने के बाद से अब तक कुल 20 शीर्ष ईरानी सैन्य कमांडर मारे जा चुके हैं। आईडीएफ के अनुसार, ईरानी सशस्त्र बलों के खुफिया विभाग के प्रमुख घोलम-रजा मरहबी आज तड़के इजरायल के शुरुआती हमलों में मारे गए। इसके अलावा, आईडीएफ ने कहा कि आज एक हमले में आईआरजीसी की सतह से सतह पर मिसाइल व्यवस्था का कमांडर, मोहम्मद बघेरी भी मारा गया। मरहबी ईरानी सशस्त्र बलों के लिए खुफिया स्थिति का आकलन करने के लिए जिम्मेदार थे और उन्हें ईरान का सबसे वरिष्ठ खुफिया अधिकारी माना जाता था।

इजरायली समाचार वेबसाइटों ने इजरायली सेना के हवाले से कहा, “मरहबी ने पिछले साल और उससे पहले इजरायल के खिलाफ खुफिया मूल्यांकन, परिचालन योजना और युद्ध की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह ईरान के सुरक्षा संगठन में एक अत्यंत सम्मानित वरिष्ठ व्यक्ति थे और सशस्त्र सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बघेरी के करीबी सहयोगी थे।” इसने कहा कि बघेरी ने ईरान की ज्यादातर लंबी दूरी की सतह से सतह और क्रूज मिसाइल क्षमताओं का संचालन किया।

आईडीएफ के अनुसार, बघेरी को आईआरजीसी वायु सेना के कमांडर और इकाई के अन्य शीर्ष कमांडरों के साथ एक भूमिगत कमांड सेंटर में इजरायल पर हमले की तैयारी के दौरान मारा गया। आईडीएफ के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफ़ी डेफ्रिन ने कहा कि तेहरान में रात भर के अभियान में 70 से अधिक इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया, जिसमें 40 स्थलों को लक्षित किया गया, जिसमें वायु रक्षा प्रणाली और संबंधित संपत्तियां शामिल थीं।

श्री डेफ्रिन ने कहा कि अभियान के दौरान इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों और ड्रोनों ने लगभग ढाई घंटे तक तेहरान के ऊपर उड़ान भरी। उन्होंने कहा, “दर्जनों विमानों ने ईरानी वायु रक्षा प्रणालियों के खतरे को समाप्त कर दिया है। तेहरान अब सुरक्षित नहीं है और अब राजधानी इजरायली हमलों के लिए खुली हुई है।”

Next Post

महिला का पर्स झपटने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sat Jun 14 , 2025
सीहोर. कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को महिला का पर्स झपटने के मामले में गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की है. जानकारी के अनुसार फरियादी रौनक अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन बाइक सवार युवक खंजाची लाइन से मेरी मां का पर्स झपट कर ले गए. […]

You May Like