अनूपपुर: स्वतंत्रता दिवस पर अनूपपुर से सामने आई तस्वीर ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुराने नगर पालिका भवन परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर 15 अगस्त के दिन माल्यार्पण नहीं किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदों और प्रशासन की ओर से तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित नहीं किए जाने को लेकर नगरवासियों ने नाराजगी जताई है।
लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर महात्मा गांधी को सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर राष्ट्रपिता की तस्वीर पर माल्यार्पण के लिए नगर पालिका की ओर से कोई व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
Next Post
विद्युत कंपनियों में स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लास और गरिमा से मनाया गया
Sat Aug 15 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश विद्युत कंपनियों के मुख्यालय शक्तिभवन में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक व प्रदेश के ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेश की समस्त विद्युत कंपनियों के […]

You May Like
-
2 years ago
सिटी बस ने कार को मारी टक्कर
-
1 year ago
अतिक्रमण की चपेट में शाजापुर शहरी हाईवे