बुमराह के दोनों टेस्ट में खेलने का फैसला पहले मैच के बाद : गिल

अहमदाबाद, 01 (वार्ता) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा है की तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वेस्ट इंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट में खेलने का फैसला पहले मैच के बाद किया जाएगा।
गिल ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पूर्वसंध्या पर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।
इंग्लैंड में यह लगातार चर्चा का विषय रहा क्योंकि सीरीज से पहले ही ऐलान किया गया था कि बुमराह पांच में से सिर्फ़ तीन टेस्ट खेलेंगे ताकि उनकी फ़िटनेस मैनेज हो सके। अब क्या होगा?
गिल ने कहा. “हम फ़ैसला मैच-दर-मैच लेंगे। हम यह भी देखेंगे कि टेस्ट मैच कितना लंबा गया और हमारे तेज गेंदबाज ने कितने ओवर डाले। कुछ भी पहले से तय नहीं है। हम फ़ैसला तब करेंगे जब टेस्ट खत्म होगा और देखेंगे कि हमारे तेज गेंदबाज कैसा महसूस कर रहे हैं और उनकी बॉडी कैसी है।
“वहीं एक बल्लेबाज के रूप में मुझे नहीं लगता कि यह शारीरिक थकान है, बल्कि यह ज़्यादा मानसिक है। गेंदबाजों के लिए यह थोड़ा अलग है। फ़िलहाल मैं तरोताजा महसूस कर रहा हूं और मेरा शरीर तैयार है। मैं सिर्फ़ इस हफ़्ते और अगले हफ़्ते पर ध्यान दे रहा हूं और उसी हिसाब से फ़ैसले लूंगा।”
भारतीय कप्तान ने कहा कि बुमराह के दोनों टेस्ट में खेलने पर फ़ैसला पहले मैच के बाद ही होगा।

Next Post

तीन देशों ने हमास से ट्रम्प की गाजा योजना स्वीकार करने का आग्रह किया

Wed Oct 1 , 2025
मॉस्को, 01 अक्टूबर (वार्ता) कतर, मिस्र और तुर्की ने हमास से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की गाजा योजना को स्वीकार करने का आग्रह किया है। एक्सियोस समाचार पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। श्री ट्रम्प ने सोमवार को गाजा संघर्ष को हल करने के लिए 20-सूत्रीय […]

You May Like