कच्चे तेल में तेजी से रुपया 13 पैसे कमजोर

मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी से सोमवार को रुपये में गिरावट देखी गयी।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 13 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.31 रुपये प्रति डॉलर का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया पांच पैसे की मजबूती के साथ 95.18 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

भारतीय मुद्रा आज एक पैसा टूटकर 95.19 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और यही इसका दिन का उच्चतम स्तर रहा। यह धीरे-धीरे फिसलती हुई एक समय 95.32 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी थी। अंत में 95.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल आज तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा सवा दो प्रतिशत चढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इससे रुपये पर दबाव रहा।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक आज चौथाई प्रतिशत मजबूत हुआ। भारतीय मुद्रा की गिरावट में इसका भी योगदान रहा।

 

Next Post

गैर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाकर देश की प्रगति को बाधित कर रहे हैं राहुल और कांग्रेस: नड्डा

Mon Aug 10 , 2026
नयी दिल्ली 10 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस पर दोहरा मापदंड अपनाने और गैर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाकर देश की प्रगति को बाधित करने का आरोप लगाया है। श्री नड्डा ने सोमवार को यहां […]

You May Like