इंदौर: शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन ने अब तक 526 शिकायतें प्राप्त की हैं, जिनमें से 501 का तुरंत निराकरण किया जा चुका है.
पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस लगातार सड़क पर निर्माण सामग्री, जाम, नो-पार्किंग, ऑटो/ई-रिक्शा की अव्यवस्था, लेफ्ट टर्न और वन-वे उल्लंघन जैसी समस्याओं को दूर कर रही है. कल 15 शिकायतों में से 12 का तुरंत समाधान कर दिया गया और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई. बाकी मामलों पर भी कार्यवाही की जा रही है.
