
घंसौर। हरियाणा की सिरसा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर सिंडीकेट का पर्दाफाश करते हुए सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह सिंडीकेट मोबाइल और डिजिटल माध्यमों से लोगों को झांसा देकर 13 लाख रुपये से अधिक की ठगी में संलिप्त पाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2025 को थाना कालावली, जिला सिरसा (हरियाणा) की पुलिस टीम ने घंसौर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया
