
मुरैना। जिले मे अवैध शराब की धरपकड हेतु अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कार्पिओ गाडी अवैध शराब भरकर गोरमी ठेका से मुरैना जा रही है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक करते हुये ककनमठ तिराहे पर घेराबंदी की गई, तभी एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाडी पुरावस की तरफ से आती दिखी जिसे घेराबंदी कर रूकवाया जिसमें ड्रायवर सीट पर एक व्यक्ति मिला। गाडी चैक करने पर उसमें 34 पेटी अल्ट्रा मेक्स व बडवाईजर बीयर की मिली जिसे रखने के लिये वैध लायसेंस चाहा गया तो आरोपी चालक ने न होना बताया। आरोपी पर धारा 34 (2), 47 (ए) आबकारी एक्ट का अपराध कायम किया गया। आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपीगणो संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
