रक्षाबंधन पर पुलिस ने लौटाए 21 लाख के 106 मोबाइल

छतरपुर। रक्षाबंधन के मौके पर छतरपुर पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों से गुम या चोरी हुए 106 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइल की कुल कीमत करीब ₹21 लाख है।

शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने खुद एक-एक आवेदक को उनके फोन हाथों में सौंपे। इस मौके पर मौजूद बहनों ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उनके लिए राखी का सबसे बड़ा तोहफ़ा है।

एसपी अगम जैन ने बताया कि जिले की टीम पिछले 15 दिनों से लगातार मोबाइल रिकवरी के अभियान में जुटी थी। उद्देश्य था कि रक्षाबंधन से पहले अधिक से अधिक मोबाइल उनके मालिकों को लौटा सकें। तकनीकी सहायता और टीमवर्क के जरिए 106 मोबाइल बरामद किए गए।

कार्यक्रम के दौरान कई लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। किसी ने फोन मिलते ही घर पर कॉल किया तो किसी ने महीनों पुरानी तस्वीरें देखकर मुस्कुराहट बिखेरी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि इस तरह की रिकवरी अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Next Post

विश्वविद्यालय के एप्लाइड जियोलॉजी विभाग ने मनाया 70वां वार्षिक विभाग दिवस

Fri Aug 8 , 2025
सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के एप्लाइड जियोलॉजी विभाग का 70वां वार्षिक दिवस संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत संस्थापक प्रो. डब्ल्यू. डी. वेस्ट को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। कार्यक्रम में विभाग की उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर प्रो. अस्मिता […]

You May Like