
सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के एप्लाइड जियोलॉजी विभाग का 70वां वार्षिक दिवस संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत संस्थापक प्रो. डब्ल्यू. डी. वेस्ट को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। कार्यक्रम में विभाग की उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर प्रो. अस्मिता गजबिए, डीन, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, मुख्य अतिथि ने कहा कि सत्तर वर्षों की उपलब्धियों पर हमें गर्व है। विभाग ने शिक्षा और अनुसंधान दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान स्थापित की है। विभाग अध्यक्ष प्रो. ए. के. सिंह ने विभाग की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का उल्लेख किया। विभाग के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम और इंडक्शन प्रोग्राम ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रो. थॉमस, प्रो. आर के त्रिवेदी और प्रो. आदिल ने भी अपने विचार साझा किए। विभाग के वरिष्ठ सदस्य प्रो. आर. के. रावत, प्रो. डी. सी. मेश्राम, डॉ. वी. पी. मालवीय, डॉ. के. के. प्रजापति, डॉ. राजीव खाल्खो, डॉ. जी. के. सिंह, डॉ. अदिति शर्मा और डॉ. एन. के. पटेल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। समारोह के अंत में डॉ. अदिति शर्मा ने धन्यवाद व्यक्त किया।
