ग्वालियर: मौसम की मिजाज कभी गर्म तो कभी सर्द हो रहा है, इसके कारण आमजनों को परेशानी महसूस हो रही है। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री गर्म चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य पर पहुंच गया है। इसके चलते तीन दिन पहले जहां रात में ठंड लग रही थी, अब गर्मी महसूस हो रही है। शहर का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री है जो कि सामान्य से महज 0.6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार कम रहने के कारण न्यूनतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।
दिसंबर माह के 10 दिन बीत गए है, लेकिन अभी तक सर्दी पड़ना प्रारंभ नहीं हुई है, तीन चार दिनहिमाचल की तराई में बसे राज्यों में अभी बर्फबारी की शुरूआत नहीं होने के कारण शहर में ठंड दिखाई नहीं दे रही है। अमूमन हिमालय से आने वाली हवाओं के कारण ही शहर में शीत लहर चलना प्रारंभ होती है जिसके बाद सर्दी अपना असर दिखाती है।
पहले शहर का तापमान जरूर 7.5 डिग्री पर गया था उस समय लगा कि इस बार ठंड अच्छी पड़ेगी, लेकिन इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होना प्रारंभ हो गई। इसका कारण उत्तरी हवा की रफ्तार धीमी होना माना जा रहा है। वहीं बुधवार को भी हवा की रफ्तार धीमी रहेगी, जबकि रात में यह घटकर 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रह जाएगी।
