सीपीसी मरीन टर्मिनल पर फिर शुरू हुआ तेल भरण

मॉस्को, 26 नवंबर (वार्ता) ड्रोन हमलों से प्रभावित हुए कैस्पियन पाइपलाइन संकाय (सीपीसी) पर तेल भरण मंगलवार आधी रात पुनः शुरू हो गया।

सी.पी.सी. ने एक बयान में कहा, “रूस के नोवोरोसिस्क के पास कंपनी के तेल टर्मिनल की प्रशासनिक इमारत रात में ड्रोन हमलों के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी थी। हमले के फौरन बाद सीपीसी मरीन टर्मिनल पर माल की आवाजाही रोक दी गयी थी। अब 24-25 नवंबर की रात को तेल लोडिंग का काम मंगलवार को फिर से शुरू कर दिया गया।”

सीपीसी ने कहा कि सीपीसी पाइपलाइन कज़ाकिस्तान के कच्चे तेल को वैश्विक बाज़ारों में निर्यात करने का एक प्रमुख मार्ग है, जहां से अधिकांश मात्रा यूरोप और एशिया को भेजी जाती है। रूस भी सीपीसी प्रणाली को कम मात्रा में कच्चे तेल की आपूर्ति करता है।

यूक्रेन की ओर से हो रहे ड्रोन हमलों के कारण इस महीने सीपीसी को निर्यात में भारी नुकसान हुआ है।

 

Next Post

गाजा संघर्ष विराम समझौते के दूसरे चरण पर मिस्र, कतर और तुर्की ने त्रि-पक्षीय बातचीत की

Wed Nov 26 , 2025
काहिरा, 26 नवंबर (वार्ता) तुर्की के खुफिया प्रमुख ने काहिरा में अपने मिस्र समकक्ष और कतर के प्रधानमंत्री-सह-विदेश मंत्री से गाजा संघर्ष विराम समझौते के दूसरे चरण पर चर्चा की। बातचीत का मुख्य ध्यान संघर्ष विराम को बनाए रखने तथा इसके आगे उल्लंघन को रोकने के लिए आने वाली बाधाओं […]

You May Like