जन गण मन राष्ट्रगान के साथ फहराया गया तिरंगा

गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया, राजमाता चूनकुमारी स्टेडिअम में कलेक्टर ने फहराया तिरंगा

सिंगरौली : जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्ष, उल्लास से मनाया गया। पूरे जिले में आन-बान-शान से तिरंगा लहराया। मुख्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।

मुख्य समारोह के साथ-साथ जिले के सभी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। सभी नगर पंचायतों, जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह में आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई परेड कमान्डर रंक्षित निरीक्षक केशव सिंह एवं परेड के उप कमान्डर आशीष तिवारी के नेतृत्व में औद्योगिक सुरंक्षा बल, विशेष शसस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होम गार्ड एवं परेड जूनियर में शाउमावि, डीएव्ही, शाकन्या उमावि, बैढ़न, महिला एवं बाल विकास के द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत कियें। इसके बाद मुख्य अतिथि ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश के अनंन्त उचाई को छूने के लिए मुक्त किये।

समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य एवं गीत की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जन समूह को मन मुग्ध किया। वही समारोह में सिंगरौली के विधायक राम निवास शाह, एसपी, वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष अर्चार्न सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद झा, एएसपी, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम राजेश शुक्ला, ननि आयुक्त डीके शर्मा सहित जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी, आम जन भारी संख्या में मौजूद रहे।

Next Post

सुकहर हाई स्कूल के प्राचार्य का हृदयगत रुकने से निधन

Tue Jan 28 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सिंगरौली: चितरंगी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल सुकहर में पदस्थ प्राचार्य को दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया । जानकारी के अनुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण कर रहे […]

You May Like

मनोरंजन